कांग्रेस और एनसीपी की ओर से महाराष्ट्र में स्थिर सरकार दिए जाने के ऐलान के बाद शिवसेना ने कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह एक दिसंबर से पहले पूरी हो जाएगी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह एक दिसंबर से पहले पूरी हो जाएगी. तभी तीन पार्टियों की मुंबई में बैठक होगी.' पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय अगले दो दिन में ले लिया जाएगा. राउत ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच इस सप्ताह बैठक की कोई योजना नहीं है.
Sanjay Raut, Shiv Sena: The process to form government has started. It will be completed before December 1. All three parties will hold meeting in Mumbai pic.twitter.com/vnxhUEKQpx
— ANI (@ANI) November 21, 2019
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें, महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बननी तय है. कांग्रेस और एनसीपी की बैठक के बाद पृथ्वीराज चव्हाण और नवाब मलिक ने बुधवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया. करीब दो घंटे से ऊपर चली बैठक के बाद जब पृथ्वीराज चव्हाण और नवाब मलिक साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए आए तो लगा कि वो एक बड़ा एलान करने वाले हैं. एलान हुआ, लेकिन अंतिम से कुछ क़दम पीछे का. स्थिर सरकार बनेगी, लेकिन कुछ चर्चा बाक़ी है. ये सच है कि शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की साझा सरकार बनना आसान नहीं है.
तीनों दलों के बीच साझा कार्यक्रम की बात भी हो चुकी, सरकार का फॉर्मूला भी आ चुका, लेकिन बताया जा रहा है कि शिवसेना ने कहीं अपने मुद्दे थोपने की कोशिश की तो कांग्रेस बाहर आ सकती है. एनसीपी एक मजबूत पुल बनाने की कोशिश में जुटी है. ये बात साफ़ है कि अगर सरकार बनेगी तो फ़ॉर्मूला जो भी हो, मुख्यमंत्री पद पहले शिवसेना को जाएगा. संजय राउत ने भी इस बैठक के बाद ये भरोसा जताया.
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के नाम पर सत्ता चलाना चाहती है बीजेपी : शिवसेना
VIDEO: संजय राउत बोले- दिसंबर के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र में बनेगी स्थिर सरकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं