Maharashtra Coronavirus Update: महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 (Covid-19) के 5,600 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,32,176 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 111 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,357 हो गई. विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान 5,027 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई.
बयान में कहा गया है कि अब तक 16,95,208 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 88,537 है. अब तक राज्य में कोविड-19 की 1,09,89,496 जांच की जा चुकी है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देशभर में बुधवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 36,604 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94 लाख 99 हजार 414 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 की वजह से 501 लोगों की मौत भी हुई है. अब तक कोरोना वायरस की वजह से देशभर में कुल 1 लाख 38 हजार 122 लोगों की मौत हो चुकी है. देशभर में कोरोना वायरस के कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 28 हजार 644 है.
देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.03% पर पहुंच गया है, जबकि कोरोना से डेथ रेट 1.45 फीसदी दर्ज किया गया है. देश में अभी भी एक्टिव मरीज़ 4.51% हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 3.33% है. पिछले 24 घंटों में 43,062 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. देशभर में अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 89 लाख 32 हजार 647 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं