विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2014

महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मंत्रालय का विस्तार, अमित देशमुख बने राज्यमंत्री

महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मंत्रालय का विस्तार, अमित देशमुख बने राज्यमंत्री
मुंबई:

चार दिनों में दूसरी बार महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व वाले कांग्रेस-राकांपा मंत्रालय को विस्तार दिया गया है। इस बार मंत्रिमंडल में दो नए कांग्रेसी मंत्री शामिल किए गए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ और दिवंगत नेता विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और मराठवाड़ा क्षेत्र के ही अब्दुल सत्तार को शामिल किया गया है। सत्तार ने मंत्रिमंडल की शपथ ली जबकि देशमुख ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले राज्यपाल के शंकरनारायणन ने देशमुख और सत्तार केा राजभवन में पद की शपथ दिलाई।

देशमुख मूल रूप से लातूर से हैं जबकि सत्तार औरंगाबाद के सिलोड से हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के करीबी सहयोगी के रूप में पहचाना जाता है। चव्हाण हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ से जीते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, महाराष्ट्र कैबिनेट, अमित देशमुख, कैबिनेट का विस्तार, Maharashtra, Maharashtra Cabinet, Amit Deshmukh