महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस के पूर्व विवादित विधायक नीतेश राणे को बीजेपी ने कंकावली सीट से टिकट दिया है. नारायण राणे गुरुवार को ही बीजेपी में शामिल हुए हैं. साल 2014 में ही नीतेश राणे इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे उन्होंने बीजेपी के उस समय के विधायक प्रमोद जत्थार को हराया था. नीतेश के पिता नारायण राणे ने साल 2017 में कांग्रेस से अलग होकर महाराष्ट्र स्वामिभान पार्टी बनाई थी और जिसे उन्हें बीजेपी में विलय कर दिया और वह बाद में बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए. नारायण राणे पहले शिवसेना में भी रह चुके हैं और बाद में वह 2005 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने शिवसेना की नाराजगी के बाद भी नीतेश राणे को टिकट दिया है. इसकी एक वजह यह भी है बीजेपी आलाकमान कोंकण इलाके में अब पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

इस साल जुलाई में नीतेश राणे एक अधिकारी पर कीचड़ फेंकने और दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. नीतेश राणे का आरोप था कि इस अधिकारी की वजह से सड़कों हालत खराब हालत हुई है. नीतेश राणे और उनके समर्थकों की यह कांड कैमरे में कैद हो गया था. इसमें वह उस अधिकारी को पुल पर बांधने की भी कोशिश कर रहे थे. इसी तरह 2017 में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी पर मछली फेंक दी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अन्य खबरें :
महाराष्ट्र : कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने खोया अापा, फिर की ऐसी हरकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं