कोरोना महामारी के दौर में जबलपुर में रेलवे पुलिस का लापरवाह और अमानवीय चेहरा सामने आया है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक ओर तो हर स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर में रेलवे पुलिस खुलेआम कोरोना पॉजिटिव आरोपी को हथकड़ी पहनाकर सड़क पर घुमाते हुए जेल तक ले जा रही है.
एक वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जीआरपी का एक प्रधान आरक्षक बकायदा पीपीई किट पहनकर दो आरोपियों को हथकड़ी लगाकर ले जाते हुए दिख रहा है. दोनों आरोपियों में एक कोरोना पॉजिटिव है तो दूसरा स्वस्थ है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दोनों आरोपियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अदालत में पेश करने के बाद अदालती आदेश पर दोनों आरोपियों का कोविड टेस्ट कराया गया, जिनमें से एक आरोपी पॉजिटिव निकला. लेकिन हद दर्जे की लापरवाही करते हुए पुलिस आरोपियों के लिए वाहन की व्यवस्था करने के बजाय उन्हें हथकड़ी लगाकर खुलेआम सड़क पर घुमाते हुए जेल ले गई.
2 youths arrested on the charges of theft in Jabalpur by GRP on Monday were made to walk barefoot together after one of them tested positive for #COVID while GRP personnel were wearing PPE kit. pic.twitter.com/5IY4OKKHJg
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 13, 2021
हवाला दिया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी खराब होने के चलते दोनों आरोपियों को पैदल ले जाया गया है. कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे स्वस्थ आरोपी के साथ हथकड़ी लगाकर पैदल ले जाते हुए जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए और हर किसी ने पुलिस के इस कदम पर सवाल खड़े कर दिए.
सरकारी अस्पताल में माली ले रहा है कोविड-19 सैंपल, सवाल पूछे जाने पर अधिकारी बोले- क्या कर सकते हैं?
कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से खास सतर्कता बरती जा रही है, बावजूद इसके जबलपुर के रेल पुलिस की यह लापरवाही समझ से परे है. कोरोना संक्रमित आरोपी को दूसरे स्वस्थ आरोपी के साथ पैदल घुमाने का यह वीडियो जबलपुर में जमकर वायरल हो रहा है जिससे पुलिस महकमे से लेकर प्रशासन और रेल पुलिस में खासा हड़कंप मचा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं