विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2020

राहुल गांधी से पूछा गया ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर सवाल, तो ये थी उनकी प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह कांग्रेस में रहते हुए अपने राज्य और देश की सेवा नहीं कर पा रहे हैं और अब उनके लिए आगे बढ़ने का मौका है.

राहुल गांधी से पूछा गया ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर सवाल, तो ये थी उनकी प्रतिक्रिया, देखें VIDEO
कांग्रेस नेता राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
  • सिंधिया पर नहीं दिया कोई जवाब
  • सिंधिया ने कल छोड़ दी थी कांग्रेस
  • एमपी में जारी है सियासी घमासान
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर सवाल पूछा गया. लेकिन उन्होंने इस सवाल पर पूरी तरह से चुप्पी साधी रखी. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर राहुल गांधी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर सवाल पूछती है, लेकिन वह सवाल को नजर अंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं. इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे दिल्ली हिंसा और कांग्रेस सांसदों के निलंबन पर भी सवाल पूछा. उन्होंने उस पर भी कोई जवाब नहीं दिया.

बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह कांग्रेस में रहते हुए अपने राज्य और देश की सेवा नहीं कर पा रहे हैं और अब उनके लिए आगे बढ़ने का मौका है. 

वहीं कांग्रेस के नेता गौरव गगोई ने कहा कि सिंधिया से ये अपेक्षा नहीं थी. राजनीति में आदर्श के लिए आते हैं, स्वार्थ के लिए नहीं. उन्हें भाजपा में 10 फीसदी सम्मान भी नहीं मिलेगा. देश में इतनी समस्या है, बेरोजगारी है, आर्थिक मंदी है. ऐसे में उनका ये कदम गलत है.  मध्यप्रदेश में सरकार जरूर बचेगी.

संकट में कमलनाथ सरकार: दादी व‍िजयाराजे से ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य तक, द‍िलचस्‍प रहा है स‍िंध‍िया पर‍िवार का स‍ियासी सफर..

इसके अलावा खबर है कि मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के पाले में गेंद अब भी पूरी तरह से आती हुई नहीं दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरू में ठहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 10 विधायक और 2 मंत्री भाजपा में जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं. उनका कहना है कि हम लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आए थे, भाजपा में जाने के लिए नहीं.

MP Govt Crisis: क्या BJP के पाले में पूरी तरह से अब भी नहीं आई गेंद? सिंधिया खेमे के 10 MLA और 2 मंत्री BJP में जाने को तैयार नहीं!

वहीं बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश भाजपा में भी अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है. मंगलवार को भाजपा कार्यालय में नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में नारे लगे थे, जिसे लेकर अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई. इसके साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में रुके हुए कांग्रेस विधायक भी अपने भूमिको को लेकर पसोपेश में हैं.

वीडियो: मध्य प्रदेश में राजनीतिक भूचाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Jyotiraditya Scindia, MP Govt Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com