महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिंचिंग (पीट-पीटकर हत्या) को ‘अमानवीय कृत' बताते हुए ऐसा अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की रविवार को मांग की. ‘महाजनादेश यात्रा' के दौरान लातूर में संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने यह भी कहा कि वह वैज्ञानिक समझ रखने वाले ‘हिन्दुत्ववादी' व्यक्ति हैं. हाल के महीनों में देश में कई जगहों से भीड़ द्वारा पीट-पीट कर लोगों की हत्या किए जाने (मॉब लिंचिंग) की खबरें आयी हैं.
एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, ‘‘मॉब लिंचिंग अमानवीय और बिल्कुल गलत है. ऐसा करने वालों को अपनी गलती का दंड भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. लिंचिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.' जब एक संवाददाता ने फडणवीस से पूछा कि वह एक ‘हिन्दुत्ववादी' पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में क्या वह अच्छी बारिश के लिए यज्ञ करने वालों को वित्तीय सहायता देने पर विचार कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं हिन्दुत्ववादी व्यक्ति हूं, लेकिन वैज्ञानिक विचारधारा वाला.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं