विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2011

इलाहाबाद में रेलवे पुल से टकराया एलपीजी ट्रक

एलपीजी से भरा हुआ इंडेन का एक ट्रक रेलवे पुल से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर से पुल का रेलवे ट्रैक अपनी जगह से हट गया।
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में रेलवे पुल से एक ट्रक टकरा गया। यह हादसा बरहना बाज़ार में हुआ। एलपीजी से भरा हुआ इंडेन का एक ट्रक रेलवे पुल से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर से पुल का रेलवे ट्रैक अपनी जगह से हट गया। वहीं एलपीजी गैस से भरे होने की वजह से गैस रिसाव और आग भड़कने का ख़तरा पैदा हो गया। हालांकि हादसा रात में हुआ, इसलिए एक बड़ा हादसा होते−होते टल गया। इलाहाबाद−वाराणसी रेल लाइन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाइन मैन की ग़ैर मौजूदगी से यह हादसा हुआ। वहीं बेरियर नहीं होने को भी हादसे की वजह के तौर पर देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एलपीजी ट्रक टक्कर, इलाहाबाद, हादसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com