विज्ञापन
This Article is From May 01, 2015

Love इन धराहरा : जान बची, पर छिप न सका प्यार

काठमांडू: काठमांडू में एक लड़का और लड़की पिछले शनिवार को चुपचाप घूमने निकले। लड़की ने पिता से कहा कि वह सहेलियों के साथ फिल्म देखने जा रही है। लड़का रेस्तरां चलाता था। उसे किसी को ये बताने की खास ज़रूरत नहीं थी कि वह कहां जा रहा है।

17 साल की प्रमिला और 22 साल के संजीव के लिए दिन की शुरुआत बड़ी सुहानी थी। प्यार की ऊंचाई नापने के लिए वे दोनों काठमांडू के धराहरा टावर पर चढ़ गए। इसके आठवें माले से पूरा काठमांडू दिखता है। जहां उनका प्यार परवान चढ़ता इससे पहले ही अचानक धरती हिलने लगी और फिर पूरा धराहरा टावर नीचे आ गया। रमिला औऱ संजीव ने एक-दूसरे को थामे रखा, शायद तब तक जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए।

आज दोनों काठमांडू के बीर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। लड़की को होश आया तो उसने लड़के के बारे में पूछा और लड़के को होश आया तो उसने अपनी प्रेमिका के बारे में। प्यार का राज़ खुल चुका था।

प्रमिला और संजीव से जब हमने मुलाकात की तो दोनों ही शरमा रहे थे। डॉक्टर संतोष पांडे का कहना है जब वह विज़िट पर आते हैं कि दोनों हर रोज़ एक-दूसरे के बारे में पूछते हैं। लड़की के परिवार वाले कहते हैं, लड़का विनम्र है। लड़के के साथी कहते हैं उसका लेडीलक उसके साथ था।

आते-आते हम उनको चिढ़ाने की कोशिश करते हैं।

“आप दोनों बच गए, लेकिन पकड़े गए।”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, बेअदबी मामले में चलेगा केस
Love इन धराहरा : जान बची, पर छिप न सका प्यार
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Next Article
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com