गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक ने गौ तस्करी के खिलाफ कई मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई करने वाले एसएचओ के तबादले पर नाराजगी जताई है. लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) ने आज रविवार को कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले एसएचओ राजेंद्र त्यागी का तबादला कर गाजियाबाद पुलिस ने साबित कर दिया है कि वे गौ तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं. इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने गाजियाबाद के एसएसपी पर भी गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.
याद दिला दें लोनी बॉर्डर के ये वही एसएचओ हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले सात गौ तस्करों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई में कुछ आरोपी फरार भी हो गए थे. गौर करने वाली बात यह है कि एसएचओ की इस कार्रवाई में गिरफ्तार सभी सात कथित गौ तस्करों के पैरों में गोली लगी थी, जिसपर सवाल भी खड़े हुए थे. तब सफाई में राजेंद्र त्यागी ने कहा था कि उनका निशाना शुरू से ही बहुत अच्छा रहा है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
#CrackdownGhaziabad#GhaziabadPolice। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम की गौतस्करो से हुई मुठभेड़, 07 गौतस्कर मुठभेड मे घायल/गिरफ्तार । कब्जे से 07 अदद अवैध तमंचे मय 12 जिंदा व 7 खोखा कारतूस व गौतस्करी मे प्रयुक्त उपकरण बरामद ।@Uppolice @adgzonemeerut @igrangemeerut
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) November 11, 2021
@ANINewsUP pic.twitter.com/yaaQRR5dKO
राजेंद्र त्यागी के समर्थन में कई हिन्दू संगठनों ने आवाज उठाई थी. थाने पर जाकर हिन्दू संगठन के लोगों ने राजेंद्र त्यागी की प्रशंसा की थी और उनके लिए गर्मजोशी से नारे भी लगाए थे.
अब राजेंद्र त्यागी का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया गया है. तबादले का कारण पूछे जाने पर, विभागीय अधिकारियों ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया और कहा कि राजेंद्र त्यागी के साथ और भी लोगों का तबादला हुआ है.
राजेंद्र त्यागी के तबादले के बाद लोनी विधायक की तीखी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को इस संबंध में पत्र भी लिखा है. साथ ही गाजियाबाद के एसएसपी पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उन्होंने राजेंद्र त्यागी को फिर से लोनी थाने का एसएचओ बनाने की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं