विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

लोकसभा में बुधवार को सांसदों ने सदन के स्पीकर के तौर पर कोटा के बीजेपी सांसद ओम बिरला को चुना. ओम बिरला अब लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं. पहले स्पीकर के लिए संतोष गंगवार और मेनका गांधी का नाम सुर्खियों में था, हालांकि मंगलवार को पीएम मोदी और शाह ने कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला (Om Birla) को स्पीकर पद के लिए नाम आगे किया. कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की मंगलवार शाम बैठक हुई जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में राजग उम्मीदवार ओम बिरला का समर्थन करने का फैसला हुआ. 56 वर्षीय ओम बिड़ला (Om Birla) भाजपा की युवा शाखा से जुड़े रहे हैं. वह 2018 में भाजपा राजस्थान इकाई के संगठनात्मक सुधार के प्रभारी भी थे.

बिरला, सुमित्रा महाजन की जगह लेंगे. महाजन ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि वो अब 76 वर्ष की हो गई हैं. यानी भाजपा के 75 वर्ष के कट ऑफ से एक साल ज़्यादा. नए स्पीकर के रूप में बिरला का कार्य मुश्किल भी है और रोचक भी. उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा कि निचले सदन का कार्य सुचारू रूप से चले. एक मजबूत राजकोष बेंच और एक संख्याबल में कमज़ोर विपक्षी बेंच के साथ, पार्टियों को उम्मीद है कि बिरला हर किसी की आवाज सुनेंगे.

Here are the Lok Sabha Live Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Lok Sabha Live Update, Lok Sabha Speaker, BJP, Om Birla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com