विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2020

फिर भावुक हुए चिराग पासवान, बोले- 50 साल में पहली बार बिहार चुनाव में मौजूद नहीं होंगे पापा, उनका बेटा होना गर्व की बात!

लोजपा अध्यक्ष ने उन सभी नेताओं का आभार जताया है जिन्होंने दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर रामविलास पासवान का हाल चाल जाना.

फिर भावुक हुए चिराग पासवान, बोले- 50 साल में पहली बार बिहार चुनाव में मौजूद नहीं होंगे पापा, उनका बेटा होना गर्व की बात!
चिराग ने युवाओं से अपील की कि बिहार1st बिहारी1st की सोच के साथ आगे आएं,
  • बिहार विधान सभा चुनाव की तारीखों का एलान, तीन चरण में होंगे मतदान
  • 50 साल में पहली बार चुनाव में सशरीर नहीं मौजूद होंगे राम विलास पासवान
  • बेटे चिराग पासवान हुए भावुक, लोगों से की साथ देने की अपील
नई दिल्ली:

बिहार में चुनाव की तारीखों का एलान होते ही लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के अध्यक्ष चिराग पासवान फिर से इमोशनल हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 50 साल में ऐसा पहली बार होगा जब उनके पापा, रामविलास पासवान इस चुनाव में सशरीर मौजूद नहीं होंगे. हालांकि, उन्होंने अपने प्रशंसकों और पार्टी कैडर को भरोसा दिलाया है कि वो डिजिटल तौर पर उनसे जुड़े रहेंगे. चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

चिराग ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, "पिछले 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब आप सब के नेता और मेरे पापा इस चुनाव में बिहार में उपस्तिथ नहीं हो पाएँगे. मुझे विश्वास है कि वो जल्द डिजिटल माध्यम से सभी बिहारवासियों से जुड़ेंगे.."

लोजपा अध्यक्ष ने उन सभी नेताओं का आभार जताया है जिन्होंने दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर रामविलास पासवान का हाल चाल जाना. उन्होंने लिखा है, "पिछले कई दिनो में पापा के पुराने दोस्तों व सहयोगियों ने मुझे फ़ोन कर उनका हाल समाचार जाना. सबके मन में पापा के प्रति आदर देख कर उनका बेटा होने पर गर्व होता है. दल-गत राजनीति से उपर उठ कर अधिकांश नेताओं ने भी फ़ोन पर हाल जाना."

बिहार चुनाव: उपेन्द्र कुशवाहा भी छोड़ेंगे महागठबंधन? जानें- तेजस्वी यादव क्यों नहीं दे रहे भाव? क्या है नया प्लान?

चिराग ने एक अन्य ट्वीट में युवाओं से अपील की कि बिहार1st बिहारी1st की सोच के साथ आगे आएं, नया बिहार युवा बिहार बनाएं. उन्होंने लिखा, "पापा का अंश हूँ और विपरीत परिस्थितियों में लड़कर जीतना उन्हीं से सीखा है. इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े होने के लिए आप सब का आभार. जो लोग बिहार पर नाज़ करना चाहते है उन सभी से अपील करता हूँ कि बिहार1st बिहारी1st की सोच के साथ आगे आए नया बिहार युवा बिहार बनाएं.."

चिराग ने लिखा है, "चुनाव की घोषणा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर थोड़ा भावुक भी हूँ. पापा अस्पताल में है और मार्गदर्शन करने वाले उनके शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूँ. बिहारियों के लिए उनकी कल्पना को साकार करने की कोशिश करूँगा.."
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में होगी वोटिंग, 10 खास बातें

वीडियो: निर्वाचन आयोग का ऐलान- बिहार में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Election, Bihar Politics, Chirag Paswan, Ramvilas Paswan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com