आपके होंठ बताते हैं किस प्रकार के व्यक्ति हैं आप?

आपके होंठ बताते हैं किस प्रकार के व्यक्ति हैं आप?

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या आप जानते हैं कि आपके होंठों का आकार आपके व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करता है? जानकारों का मानना है कि शरीर के इस अंग का आकार प्रकार काफी हद तक यह बताता है कि आप किस प्रकार के इंसान हैं और आपके सपने व आकांक्षाएं क्या हैं।

यदि किसी व्यक्ति के होंठ भरे पूरे किस्म के हैं तो ऐसे लोग रिश्तों को अहमियत देते हैं और इन्हें दूसरों की मदद करने में खुशी महसूस होती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति के होंठ पतले पतले हैं तो ये लोग रिश्तों में खास सहज नहीं होते और काफी हद तक पार्टनपर डिपेंड होते हैं कि वह उन्हें समझे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जिन लोगों के होंठ बीच में से थोड़ा उठे हुए यानी उभरे होते हैं वे लोग सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इन्हें मौज मस्ती खूब पसंद होती है और ये पार्टी लवर होते हैं। लेकिन जिन लोगों ने आर्टिफिशल तरीके से होंठ उभारे होते हैं वे थोड़ा ड्रामेबाज किस्म के होते हैं।