विज्ञापन

'चिकनी चमेली' गाने का श्रेया घोषाल को है पछतावा? 14 साल पहले रिलीज कैटरीना कैफ के गाने पर अब तोड़ी चुप्पी

Shreya Ghoshal On Chikni Chameli: श्रेया घोषाल ने कॉन्सर्ट में लिप-सिंकिंग के लिए सिंगर्स की आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए चिकनी चमेली गाने पर भी बात की.

'चिकनी चमेली' गाने का श्रेया घोषाल को है पछतावा? 14 साल पहले रिलीज कैटरीना कैफ के गाने पर अब तोड़ी चुप्पी
Shreya Ghoshal On Chikni Chameli: चिकनी चमेली गाने पर श्रेया घोषाल ने कही ये बात
नई दिल्ली:

Shreya Ghoshal On Chikni Chameli: कॉन्सर्ट में लिप सिंक करने वाले सिगर्स को दर्शकों ने अक्सर खूब खरी खोटी सुनाई है. लेकिन अब बॉलीवुड की टॉप सिंगर श्रेया घोषाल ने भी लिप सिंक करने वालों को खरी खोटी सुनाई है और स्टेज पर लिप सिंकिंग को आलसी काम बताया है. राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने कॉनस्टर में सिंगर्स के लिप सिंक पर कहा, यह आलसी एक्ट है. आपने मेहनत नहीं करी. यह मेरा पर्सनल सोच है. यह अच्छी अप्रोच नहीं है.  इसके अलावा श्रेया घोषाल ने बताया कि अग्निपथ फिल्म के गाने चिकनी चमेली, जिसमें कैटरीना कैफ नजर आई थीं. उसे रिकॉर्ड करने में उन्हें कोई शर्म नहीं है. लेकिन अब वह गाने चुनने में बहुत सेलेक्टिव हो गई हैं. 

चिकनी चमेली पर श्रेया घोषाल ने कही ये बात

चिकनी चमेली पर श्रेया घोषाल ने कहा, "वह गाना सिर्फ एक मजेदार गाना नहीं है. उसमें बहुत कलाकारी है. इसके टोन्ड-डाउन वर्जन भी थे, जो गाना आखिरकार फिल्म में आया, वह ओरिजिनल ड्राफ्ट से ज्यादा हल्का था, हालांकि फिर भी कुछ इशारा करने वाला था. उस समय मुझे हमेशा समझ नहीं आता था कि मैं क्या गा रही हूं. मैं इतनी मैच्योर नहीं थी कि कुछ लाइनों का मतलब पूरी तरह समझ सकूं."

श्रेया घोषाल ने लिप सिंक वालों पर दिया रिएक्शन

आगे सिंगर श्रेया घोषाल ने कहा, “मैं ऑडियंस को जो पसंद है, उसे गलत नहीं ठहरा सकती. लेकिन एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरे कुछ उसूल हैं. मुझे इस बात से दिक्कत है कि मेरा कोई भी परफॉर्मेंस पब्लिक में सुना जाए, जिसे मैं खुद सुन भी नहीं पाऊंगी. मेरे लिए, यह बहुत बेइज्जती वाली बात है. एक आर्टिस्ट को अजीब लगना चाहिए अगर उसका कोई गाना या लाइव परफॉर्मेंस बजाया जा रहा हो, जो पहले ही फेल हो चुका है. आप हमेशा सोचेंगे, ‘मैंने ऐसा क्यों किया?' या तो आप अपने काम पर मेहनत करें क्योंकि आपने वह ताज या राजगद्दी कमाई है. यह सोचकर इसे हल्के में न लें कि आपने इसे पहले ही पा लिया है. आपको हर दिन कड़ी मेहनत करनी होगी.”

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 17 के अनुराग डोभाल की कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का किया दावा, रोते हुए आखिरी व्लॉग किया शेयर

एपी ढिल्लों हुए थे ट्रोल

श्रेया घोषाल का यह बयान तब आया है जब हाल ही में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में लिप सिंक करने को लेकर ट्रोल हुए थे. सोशल मीडिया पर उन्हें लाइव ना गाने के लिए काफी ट्रोल किया गया था. 

श्रेया घोषाल के बारे में 

16 साल की उम्र में श्रेया घोषाल ने अपना प्लेबैक सिंगिंग शुरु किया था. उनकी पहला गाना बैरी पिया संजय लीला भंसाली की देवदास के लिए था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्होंने हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम में गाना गाया है. सिंगर के पॉपुलर गाने जादू है नशा है, धीरे जलना, ये इश्क है और फेरारी मॉन है. वहीं उन्होंने सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान में मातृभूमि के लिए भी आवाज दी है. 

ये भी पढ़ें- दुबई में बेटी के साथ फंसी लारा दत्ता की आंखें हुईं नम, बताया- धमाकों से लग रहा डर, बोलीं- 'घर की खिड़कियां हिल रही

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com