विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2020

लालू यादव ने पहली बार राबड़ी देवी को आरजेडी में बड़ा पद सौंपा, शहाबुद्दीन की पत्नी को भी दी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं

लालू यादव ने पहली बार राबड़ी देवी को आरजेडी में बड़ा पद सौंपा, शहाबुद्दीन की पत्नी को भी दी जिम्मेदारी
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ (फाइल फोटो).
  • राबड़ी देवी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
  • रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने
  • अशफाक करीम को चुनावी वर्ष में पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) ने अपनी पत्नी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. यह पहली बार है जब लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को पार्टी की राष्ट्रीय इकाई में पदाधिकारी बनाया है. गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की सूची जारी की गई. इसके अनुसार बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं.

सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को इस बार पार्टी पदाधिकारी में जगह तो नहीं मिली लेकिन इसकी भरपाई करते हुए उनकी पत्नी हिना साहाब को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है.

पदाधिकारियों की सूची में अधिकांश पुराने चेहरों को फिर से जगह दी गई है. दो राष्ट्रीय उपाध्यक्षों रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं अशफाक करीम को चुनावी वर्ष में पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप बोले- 'मेरा भाई तेजस्वी मुख्यमंत्री बन गया तो मैं...'

VIDEO : बिखराव की और आरजेडी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Rabri Devi, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com