लखीमपुर खीरी हिंसा केस (Lakhimpur Kheri Violence Case) में मुख्य आरोपी केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की कस्टडी पर आज लखीमपुर कोर्ट में सुनवाई होनी है. मामले की जांच कर रही एसआईटी उनके रिमांड की मांग करेगी. शनिवार को 12 घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया था. यूपी पुलिस का कहना है कि आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया जाता है.
लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की कस्टडी को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई होगी, जहां इस मामले की जांच कर रही SIT आशीष मिश्रा को रिमांड में लेने की कोशिश करेगी. फिलहाल, आशीष मिश्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. शनिवार को आशीष मिश्रा को रात 12.30 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. SIT पूछताछ के लिए तीन दिन की न्यायिक हिरासत की मांग कर रही थी, लेकिन आशीष मिश्रा के वकीलों ने इसका विरोध किया. आशीष मिश्रा पर प्रदर्शनकारी किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसआईटी के सवालों के जवाब में अटके
पुलिस के मुताबिक, आशीष मिश्रा 'टालमटोल करने वाला जवाब' दे रहा था और जांच में सहयोग नहीं कर रहा था. उत्तर प्रदेश पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मंत्री के बेटे से कई सवाल पूछ गए, जिनका वह सही से जवाब नहीं दे पाए. उनसे पूछा गया है कि वह घटना के दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच कहां थे? यही नहीं उनकी गाड़ी थार में कारतूस कैसे पहुंचे इसका भी उनके पास जवाब नहीं था.
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े तक लड़ेंगे: प्रियंका गांधी
किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में विपक्ष बीजेपी और सरकार पर हमलावर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र से प्रियंका गांधी ने ताल ठोकते हुए कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े तक लड़ते रहेंगे. उन्होंने निजीकरण, बेरोज़गारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा.
- - ये भी पढ़ें - -
* मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के पीछे, उसके भटकाने वाले जवाब और फोन लोकेशन: सूत्र
* "क्रिया पर प्रतिक्रिया": यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत पर किसान नेता का चौंकाने वाला बयान
* पूछताछ में शामिल होने आए 'मंत्री पुत्र' को एस्कॉर्ट करते दिखे पुलिसवाले, पिछले दरवाजे से एंट्री
वीडियो: गाड़ी से बरामद कारतूसों को लेकर कोई जानकारी नहीं दे रहा आशीष मिश्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं