विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2011

कोच्चि में तकनीकी खराबी के बाद विमान सुरक्षित उतरा

एयर अमीरात की एक दुबई कोच्चि उड़ान में तकनीकी समस्या के बाद विमान हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतर गया। इसमें 270 यात्री और चालक दल के सदस्य थे।
कोच्चि: एयर अमीरात की एक दुबई कोच्चि उड़ान में तकनीकी समस्या के बाद विमान हवाई अड्डा पर सुरक्षित तरीके से उतर गया। विमान में 270 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि पायलटों ने उतरने से पहले विमान के हाइड्रोलिक प्रेशर में खराबी की सूचना दी। इसके बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा उपाय किए गए। सूत्रों ने बताया कि उड़ान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है। यह विमान तड़के तीन बजे उतरा।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोच्चि, विमान, लैंडिंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com