यह ख़बर 28 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

केजरीवाल पर बरसी किरण, अन्ना से राह दिखाने की मांग की

खास बातें

  • किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों के राजनीतिक राह अख्तियार करने के चलते पूर्व टीम अन्ना संदेह के दायरे में आ गई है। किरण ने सुझाव दिया कि अन्ना हजारे को ऐसे वक्त में राह दिखानी चाहिए।
नई दिल्ली:

किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों के राजनीतिक राह अख्तियार करने के चलते पूर्व टीम अन्ना संदेह के दायरे में आ गई है। किरण ने सुझाव दिया कि अन्ना हजारे को ऐसे वक्त में राह दिखानी चाहिए।

केजरीवाल के नेतृत्व वाले ‘इंडिया अगेनस्ट करप्शन’ के सिलसिलेवार प्रदर्शन को भी किरण आड़े हाथ लेते नजर आई। उन्होंने कहा कि हम जन लोकपाल विधेयक, ‘राइट टू रिजेक्ट’ जैसे किसी उद्देश्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, या हम भीड़ की शक्ल वाले आंदोलनकारी हैं।

किरण ने पूछा कि क्या टीम अन्ना को भंग किए जाने से भ्रष्ट व्यक्ति अब और निश्चिंत हो गए हैं। उनकी यह टिप्पणी ट्विटर पर आई है। दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में कांग्रेस के खिलाफ केंद्रित उनके रुख और भाजपा को निशाना नहीं बनाने पर सवाल उठाए जाने के मद्देनजर उनकी यह टिप्पणी आई है।

किरण ने कहा कि कुछ लोगों के राजनीतिक राह अख्तियार करने पर आंदोलन के कार्यक्रम संदेह के दायरे में आ गए हैं। रास्ता दिखाने के लिए अन्ना हजारे को आगे आना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि इस महीने के शुरूआत में टीम अन्ना को भंग कर दिया गया था।