विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

राष्ट्रीय एकता दिवस: केवड़िया में दिखा राजपथ जैसा भव्य नजारा, यहां देखें तस्वीरें

आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर, 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें जारी हो गई है. जैसे गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर परेड होती है. केवड़िया में ये नजारा बिल्कुल वैसा ही था.

राष्ट्रीय एकता दिवस: केवड़िया में दिखा राजपथ जैसा भव्य नजारा, यहां देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी (फोटो- ANI)
नई दिल्ली:
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती है. उनका जन्म आज ही के रोज 31 अक्टूबर 1875 में हुआ था. आज वल्लभ भाई  पटेल के जन्मदिन के मौके पर, 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें जारी हो गई है. जैसे गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर परेड होती है. केवड़िया में ये नजारा बिल्कुल वैसा ही था. आपको बता दें,  प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के गुजरात के दौरे पर हैं.

सुबह 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

4kg4189s

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2020 को गुजरात के केवड़िया में बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया.  इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 'न्यूट्री ट्रेन' में सवार होकर इस पार्क का दौरा किया.  केवड़िया में हुए कार्यक्रम की कई तस्वीरें जारी की गई है.

इससे पहले पीएम मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचकर 'आरोग्‍य वन' के बाद 'एकता मॉल' और चिल्‍ड्रन न्‍यूट्रीशन पार्क का लोकार्पण किया और 'न्यूट्री ट्रेन' की सवारी भी की.

बता दें, केवड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सभी देशवासियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. देश की सैकड़ों रियासतों को, राजे-रजवाड़ों को एक करके, देश की विविधता को आधार भारत की शक्ति बनाकर सरदार पटेल ने हिंदुस्तान को वर्तमान स्वरूप दिया."

2sckl428

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित करके *श्रद्धांजलि देने के बाद केवड़िया में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में भी हिस्सा लिया. सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और रियासतों के भारत में विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

68e1t2uk

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस

भारत में हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस होता है. इस साल स्वतंत्रता सेनानी वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती है. सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था. यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kevadia, Prime Ministe, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com