विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2020

कोविड-19 कर्मी ने क्‍वारंटाइन में रह रही महिला से किया रेप, गिरफ्तार

पंगोडे थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलाप्पुरम में होम नर्स के तौर पर काम करने वाली 44 वर्षीय महिला हाल में कुलाथुपुझा स्थित अपने घर लौटी थी. स्वास्थ्य निरीक्षक ने उससे पृथक-वास में रहने को कहा था.

कोविड-19 कर्मी ने क्‍वारंटाइन में रह रही महिला से किया रेप, गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
तिरुवनंतपुरम:

केरल (Kerala) में क्‍वारंटाइन में रह रही एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मी (Health official) पर रेप (Rape) का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कनिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक है. उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले के सामने आने से एक दिन पहले ही, 19 वर्षीय युवती से एबेंलुस चालक द्वारा कथित रूप से रेप का मामला सामने आया था. पीड़िता को शनिवार मध्य रात्रि को पत्तनमथिट्टा जिले के पंडालम में कोविड देखभाल केंद्र (COVID care centre) ले जाया जा रहा था.

भारत में 24 घंटों में कोविड-19 के 90 हजार से ज्यादा मामले, 1 हजार से ज्यादा मौतें 

पंगोडे थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलाप्पुरम में होम नर्स के तौर पर काम करने वाली 44 वर्षीय महिला हाल में कुलाथुपुझा स्थित अपने घर लौटी थी. स्वास्थ्य निरीक्षक ने उससे पृथक-वास यानी क्‍वारंटाइन में रहने को कहा था. पुलिस ने बताया कि उसका एंटीजन परीक्षण भी हुआ था जो निगेटिव आया था. व्यक्ति ने उससे जांच प्रमाण पत्र अपने फ्लैट से लेने के लिए कहा. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह तीन सितंबर को आरोपी के घर गई और उसे रस्सी से बांधकर बलात्कार किया गया और अगले दिन जाने दिया गया. 

इस बीच महिला आयोग ने स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और राज्य के स्वास्थ्य सचिव से उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है. घटना की निंदा करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि बलात्कार की दो घटनाओं से राज्य को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है.
 

भारत में बढ़ रहे कोरोना केस, ग्राफ से जानिए पूरा आंकड़ा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Woman, COVID Care Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com