विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

केरल में बाढ़ को लेकर शख्स ने सोशल मीडिया पर की ऐसी टिप्पणी, चली गई नौकरी, जानें पूरा मामला

ओमान के सुपरमार्केट में काम करनेवाले केरल के एक व्यक्ति की नौकरी एक असंवेदनशील और अभद्र टिप्पणी को लेकर चली गई है.

केरल में बाढ़ को लेकर शख्स ने सोशल मीडिया पर की ऐसी टिप्पणी, चली गई नौकरी, जानें पूरा मामला
शख्स ने बाढ़ को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी.
तिरुअनंतपुरम: ओमान के सुपरमार्केट में काम करनेवाले केरल के एक व्यक्ति की नौकरी एक असंवेदनशील और अभद्र टिप्पणी को लेकर चली गई है, जो उसने बुरी तरह से बाढ़ से तबाह राज्य के बारे में की थी. राहुल सी पलायट्टू जो बशर के लूलू हाइपरमार्केट में कैशियर के रूप में काम करता था, उसे कंपनी की तरफ से बर्खास्तगी का पत्र थमा दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि उसकी अत्यधिक असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी के कारण यह कार्रवाई की गई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विभिन्न राहत शिविरों में जल्द से जल्द सैनिटरी नैपकिन्स की आपूर्ति की मांग की गई, जिसके जवाब में उसने लिखा कि कंडोम भी भेजा जाना चाहिए. केरल के व्यापारी एम. ए. यूसुफ लुलु समूह के प्रमुख है, जो दुनिया भर में 150 सुपरमार्केट के मालिक हैं और लगभग 25,000 केरलवासियों को रोजगार प्रदान करती है. पलायट्टू की बर्खास्तगी का पत्र अब सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है, हालांकि पलायट्टू ने बाद में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है.

केरल में बाढ़ का पानी घटा, राहत एवं बचाव में जुटी एजेंसियों के सामने महामारी रोकने की चुनौती 

आपको बता दें कि केरल के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घटने से हालात में सुधार है. लेकिन राहत-बचाव में जुटी सरकारी एजेंसियों को अब एक नई चुनौती से जूझना है. बाढ़-प्रभावित इलाकों में किसी महामारी को रोकने की चुनौती. केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को बचाने में जुटी एनडीआरएफ ने अब बाढ़ पीड़ितों तक खाने-पीने के सामान के अलावा दवाएं पहुंचाना शुरू कर दिया है. राहत शिविरों में अब हेल्थ कैंप भी लगाए जा रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों के लिए 3757 मेडिकल कैंप लगाए जा चुके हैं. 90 तरह की दवाएं पहुंचायी जा चुकी हैं. ख़ास ध्यान तेज़ी से फैलने वाली बीमारियों पर है. तबाह हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को फिर से बहाल किया जा रहा है. केंद्र सरकार भी स्वास्थ्य के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें भेजेगी. तैयारी किसी भी महामारी को फैलने से रोकने की है. (इनपुट- IANS) 

Kerala Flood 2018: लोगों को बचाने के लिए पानी में लेट गया युवक, पीठ पर चढ़ाकर बचाई जान, VIDEO हुआ वायरल 

VIDEO:  बाढ़ की विपदा झेल रहे केरल से NDTV इंडिया की GROUND REPORT
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Flood, Floods In Kerala, Kerala Devastated, Kerala Fights Back
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com