विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2021

केजरीवाल सरकार ने प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कोरोना बेड्स की घटाई संख्या, जानें कहां कितने बेड

दिल्ली में एक तरफ कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गैर-कोरोना मरीजों को इलाज मिलने में दिक्कत आ रही है क्योंकि अस्पतालों में बड़ी संख्या में बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं लेकिन खाली पड़े हैं.

केजरीवाल सरकार ने प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कोरोना बेड्स की घटाई संख्या, जानें कहां कितने बेड
संत निरंकारी कोविड केयर सेंटर में कोविड बेड्स की संख्या घटाकर 50 कर दी गई है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में कोरोना के लगातार घटते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों, नर्सिंग होम  में कोरोना बेड्स की संख्या घटाई है. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सरकारी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में कोविड बेड्स की संख्या कम करने का भी आदेश जारी किया है. ऐसे सभी प्राइवेट अस्पताल/नर्सिंग होम जिनकी कुल क्षमता 100 बेड्स या उससे ज़्यादा है वो अपनी कुल क्षमता का अब केवल 30% तक ही कोरोना के इलाज के लिए रिज़र्व कर सकते हैं. (अभी 80% तक भी कोरोना ट्रीटमेंट के लिए रिज़र्व थे). ऐसे सभी प्राइवेट अस्पताल/ नर्सिंग होम जिनकी कुल क्षमता 100 बेड्स से कम है. उनको छूट होगी कि वो कोरोना ट्रीटमेंट के लिए बेड्स रिज़र्व कर भी सकते हैं, और नहीं भी. लेकिन जिन नर्सिंग होम को कोविड ट्रीटमेंट के लिए अस्थाई रजिस्ट्रेशन मिला है उनको 100% बेड्स कोरोना के लिए रिजर्व रखने होंगे.

पंजाब में AAP सरकार बनी तो देंगे मुफ्त बिजली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली में एक तरफ कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गैर-कोरोना मरीजों को इलाज मिलने में दिक्कत आ रही है क्योंकि अस्पतालों में बड़ी संख्या में बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं लेकिन खाली पड़े हैं. दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी करते हुए यह भी साफ किया है कि अगर दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो सभी प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम अपने बेड की संख्या तुरंत बढ़ाएंगे. 

वहीं, आदेश के मुताबिक दिल्ली सरकार के कुल 20 अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में कोविड बेड और कोविड ICU बेड की संख्या कम करने के बाद कुल रिज़र्व कोविड बेड की संख्या 3000 और कोविड ICU बेड की संख्या 1620 कर दी गई है. लोकनायक अस्पताल के साथ अटैच किये गए शहनाई बैंक्वेट हॉल में बेड्स की संख्या शून्य कर दी गया है.

संत निरंकारी कोविड केयर सेंटर में कोविड बेड्स की संख्या घटाकर 50 कर दी गई है. यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में बने कोविड केयर सेंटर में कोविड बेड्स की संख्या घटाकर 50 कर दी गई है. सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर छतरपुर में अब कोविड बेड्स की संख्या घटकर 200 है. अक्षरधाम कोविड केयर सेंटर में 50 और गुरुद्वारा रकाबगंज में बने कोविड केयर सेंटर में 100 बेड की संख्या है.

दिल्‍ली के निजी स्‍कूल फिलहाल वसूल सकेंगे वार्षिक शुल्‍क, सुप्रीम कोर्ट का HC के फैसले पर रोक से इनकार

इसके साथ ही डी-एस्क्लेशन के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब कोरोना के 150 सामान्य बेड और 150 ICU बेड हैं. GTB में 600 सामान्य और 550 ICU बेड्स हैं. और लोकनायक अस्पताल में 700 सामान्य और 700 ICU बेड्स हैं. वहीं, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल और गुरुनानक आई सेंटर में अब कोविड बेड्स की संख्या शून्य है.

वित्त मंत्री का कोरोना काल में स्वास्थ्य सेक्टर के लिए ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Cases, Kejriwal Government, Corona Beds In Private And Government Hospitals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com