विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2011

कर्नाटक : स्कूलों में गीता पाठ पर सुनवाई टली

कर्नाटक सरकार के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाने के निर्देश के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टल गई है।
बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाने के निर्देश के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टल गई है।इससे पूर्व  इस फैसले को कर्नाटक के अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों के संगठन ने बेंगलुरु की अदालत में चुनौती दी थी। इस बारे में राज्य के शिक्षा मंत्री विशेश्वर हेगड़े का कहना है कि जो भी इस फ़ैसले का विरोध करेगा उसे देश छोड़ देना चाहिए। हेगड़े ने कहा कि भगवद गीता सूर्य की तरह है। हर भारतीय का ये फर्ज बनता है कि वो गीता को सम्मान दें। जेडीएस नेता एचडी देवीगौड़ा ने भी राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, स्कूल, अदालत, सुनवाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com