देश में कोरोनावायरस के रोजाना नए मामले अब भी 2 लाख से ऊपर आ रहे हैं. मौतें भी रिकॉर्ड नंबरों के साथ हो रही हैं. लगभग हर राज्य में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन, कर्फ्यू या ऐसे ही प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन अकसर ही कुछ-कुछ घटनाएं सामने आती हैं, जिनको देखकर हैरानी होती है. कर्नाटक की ऐसी ही घटना जानकारी में आई है.
कर्नाटक के बेलगावी के मरदीमथ इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम दिख रहा है. ये लोग एक घोड़े की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं. घटना रविवार की है. न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग घोड़े की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं. यह घटना ऐसे वक्त की है, जब कर्नाटक में कोविड-19 को देखते हुए कई प्रतिबंध लगाए गए हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH Hundreds of people were seen at the funeral of a horse in the Maradimath area of Belagavi, yesterday, in violation of current COVID19 restrictions in force in Karnataka pic.twitter.com/O3tdIUNaBN
— ANI (@ANI) May 24, 2021
इस घटना पर सवाल पूछे जाने पर बेलगावी के पुलिस सुपिरटेंडेंट ने बताया कि जिस गांव के लोग थे, उस गांव को सील कर दिया गया है. मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है.
एसपी ने बताया कि गांव के एक मठ के घोड़े की कल सुबह मृत्यु हो गई थी. इस गांव के लोगों ने उसकी अंतिम यात्रा निकाली और उसका दाह संस्कार किया. अब इस गांव को सील कर दिया गया है और लोगों का RTPCR टेस्ट किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गांव को अगले 14 दिनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है. किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी.
बता दें कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ही यहां पर शुक्रवार को 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं