कर्नाटक के कोपा स्थित सरकारी महाविद्यालय के प्रबंधन के सामने उस समय विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब यहां के विद्यार्थियों का एक धड़ा कथित रूप से हिजाब पहनकर आ रहीं मुस्लिम लड़कियों का विरोध करने के लिए भगवा रंग का स्कार्फ पहन कक्षा में आया. बालागाडी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज ने कथित तौर पर शुरुआत में विद्यार्थियों को भगवा स्कार्फ पहनकर कक्षा में आने की अनुमति दे दी थी और लड़कियों को हिजाब नहीं पहनकर आने को कहा था, लेकिन अब उसने 10 जनवरी तक सभी को अपनी इच्छा से कुछ भी पहनकर आने की अनुमति दे दी है.
महाविद्यालय के प्राचार्य अनंत मूर्ति ने कहा, ‘हम 10 जनवरी को अभिभावक-शिक्षक बैठक कर रहे हैं, जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इस मुद्दे पर जो फैसला होगा, वह सभी के लिए बाध्यकारी होगा.'उन्होंने कहा कि तीन साल पहले इसी तरह की बैठक में फैसला किया गया था और सभी अबतक उसका अनुपालन कर रहे थे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूर्ति ने कहा, ‘सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन कल (गत सोमवार) कुछ विद्यार्थी कक्षा में अचानक भगवा स्कार्फ पहन कर आए. उन्होंने कुछ छात्राओं के परिधान पर आपत्ति जताई.'
बीकॉम पाठ्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र विनय कोप्पा ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लड़कियां कॉलेज में हिजाब पहनकर आ रही हैं. छात्र ने कहा, ‘तीन साल पहले भी इसी तरह का विवाद महाविद्यालय में पैदा हुआ था और यह फैसला किया गया था कि कोई भी हिजाब पहनकर नहीं आएगा. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ महिलाएं हिजाब पहनकर महाविद्यालय आ रही हैं. इसलिए हमने कल भगवा स्कार्फ पहनकर महाविद्यालय आने का फैसला किया.'
छात्र ने दावा किया कि उनके अनुरोध पर महाविद्यालय प्रशासन ने कई बार मुस्लिम छात्राओं से अनुरोध किया कि वे हिजाब पहनकर नहीं आएं, लेकिन वे नहीं मानीं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में उनका विरोध और तेज होगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं