- सिद्धारमैया भी कोरोना की चपेट में
- टेस्ट पॉजिटिव निकलने के बाद अस्पताल में भर्ती
- CM येदियुरप्पा का पहले ही चल रहा है इलाज
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने मंगलवार की सुबह खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि कोरोना टेस्ट में वो पॉजिटिव निकले हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वो अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने ट्वीट में सलाह दी कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वो लक्षणों को लेकर सावधान रहें और खुद को क्वारंटीन कर लें.
I have been tested positive for #Covid19 & also been admitted to the hospital on the advice of doctors as a precaution.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) August 4, 2020
I request all those who had come in contact with me to check out for symptoms & to quarantine themselves.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने बताया कि उनके पिता को सोमवार को बुखार आया था, जिसके बाद उनका कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. कर्नाटक में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले सिद्धारमैया दूसरे बड़े नेता हैं, उनके पहले खुद बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. बीएस येदियुरप्पा ने कन्नड़ में एक ट्वीट कर सिद्धारमैया को टैग करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है. उन्होंने लिखा, 'पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया जी के कोरोना संक्रमण की खबर सुनकर हैरान हूं. मेरी कामना है कि वो जल्दी इससे ठीक हो जाएं और लोगों की सेवा फिर से जुटें.'
मुख्यमंत्री का रविवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था. उनके ऑफिस में काम करने वाले छह कर्मचारी भी पॉजिटिव निकले हैं. सोमवार को खबर आई कि उनकी एक बेटी भी वायरस से संक्रमित हैं. येदियुरप्पा और उनकी बेटी मणिपुर अस्पताल में भर्ती हैं. उनके बेटे बीवाई विजयेन्द्र का टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन उन्होंने खुद को क्वारंटीन किया हुआ है.
बता दें कि इसके पहले गृहमंत्री अमित शाह भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके अलावा मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना से संक्रमित हैं. उनका भोपाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. सोमवार को अस्पताल की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है, यानी अभी उनका अस्पताल में ही इलाज चलता रहेगा.
Video: दुनिया में कोरोना से संक्रमित हुए कई बड़े नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं