विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

'हाउडी मोदी' को कपिल सिब्बल ने बताया बाहरी दिखावा, बोले- यदि यह इवेंट भारत के किसी गांव में होता तो...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका में होने जा रहे 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) इवेंट पर तंज कसा है. उनका कहना है कि यदि यह इवेंट बाहर न होकर भारत के किसी गांव में होता तो लोग अपनी समस्या उन्हें बता सकते.

Also Read in
'हाउडी मोदी' को कपिल सिब्बल ने बताया बाहरी दिखावा, बोले- यदि यह इवेंट भारत के किसी गांव में होता तो...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
  • कपिल सिब्बल ने कसा तंज
  • पीएम मोदी के हाउडी मोदी इवेंट पर ली चुटकी
  • बोले- यह बाहरी दिखावा है
नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका में होने जा रहे 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) इवेंट पर तंज कसा है. उनका कहना है कि यदि यह इवेंट बाहर न होकर भारत के किसी गांव में होता तो लोग अपनी समस्या उन्हें बता सकते. कपिल सिब्बल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी द्वारा आयोजित किए जा रहे 'हाउडी मोदी' सिर्फ बाहरी दिखावा है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''यदि हाउडी मोदी! भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है, तो इसे यहां भी होना चाहिए. पीएम मोदी को देश के ग्रामीण इलाकों में जाना चाहिए और इस तरह के इवेंट करने चाहिए. इससे लोग उन्हें बताएंगे कि वे किस समस्याओं का सामना कर रहे हैं."

असम में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री ने केक काटने से मना किया, सीएम को भी रोक दिया; यह है कारण

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के आगामी 'हाउडी मोदी' इवेंट को प्रचार के रूप में भी संदर्भित किया. उन्होंने कहा, ''इस देश के सामान्य लोगों के लिए यह दिखावा कोई मायने नहीं रखता. ऐसी चीजें प्रचार के लिए ठीक है.''

बता दें कि व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रम्प ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मोदी के साथ शामिल होंगे जिसमें 50,000 भारतीय अमेरिकी भाग ले रहे हैं. इस घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान के एक पूर्व शीर्ष राजनयिक हुसैन हक्कानी ने कहा, ‘यह उन लोगों को निश्चित ही निराश करेगा जिनका सोचना था कि खान की वाशिंगटन की हालिया यात्रा अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में एक बड़ी प्रगति को दर्शाती है.'

ममता बनर्जी आज पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात, बताया- किन मुद्दों पर करेंगी बातचीत

मोदी और ट्रम्प की यह इस साल तीसरी मुलाकात होगी. इससे पहले दोनों ने जापान में जून में जी20 शिखर सम्मेलन के इतर और फ्रांस में जुलाई में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की थी.

Video: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मां के साथ खाया दोपहर का खाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sibal, Howdy Modi, PM Modi, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com