अभिनेत्री कंगना रनौत के "भीख में मिली आजादी" वाले विवादास्पद बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कंगना को इतिहास की जानकारी नहीं है. NDTV से खास बातचीत में थरूर से जब कंगना के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें अपने इतिहास को फिर से पढ़ना चाहिए. मुझे लगता है उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि वे क्या कह रही हैं." उन्होंने आगे कहा, "क्या कंगना को सच में लगता है कि महात्मा गांधी आजादी के लिए भीख मांगेंगे. गांधी तो ऐसी शख्सीयत थे जिन्होंने अंग्रेजों से कहा था कि आपका कानून अन्याय करता है और मैं आपका कानून तोड़ता हूं, आप मुझे सजा दीजिए. मैं आपकी सजा स्वीकार करूंगा. क्या कोई भीख मांगने वाला व्यक्ति ऐसा करता है. हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कंगना का ऐसी बात करना भी गलत है."
''ऐसे में केवल भीख मिलती है...'' : कंगना रनौत ने अब महात्मा गांधी को लेकर दिया विवादित बयान
थरूर ने कहा, "अंदाजा लगाइए कि बिना हथियार ऐसी जगह जाना जहां आगे से लाठियां बरसें. लाला लाजपत राय की हत्या ही अहिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में सिर पर लाठी लगने से हुई थी. इसमें ज्यादा साहस की जरूरत होती है, बजाए कि बंदूक लेकर किसी को मारने जाना और सामने से गोली खाने के. मुझे लगता है कि कंगना को फिर से इतिहास पढ़ने की जरूरत है."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नरेंद्र मोदी का "मैं, मैं, मैं" 2024 के चुनाव में काम नहीं आएगा : NDTV से बोले शशि थरूर
गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्पति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री पुरस्कार पाने के बाद कंगना ने बयान दिया था कि असल आजादी तो साल 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, 1947 में तो भीख मिली थी. कंगना के इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ, कई नेताओं ने उनके इस बयान की निंदा की, जबकि सोशल मीडिया पर भी कंगना को काफी ट्रोल किया गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि उनसे पद्मश्री सम्मान वापस ले लेना चहिए. ऐसा पहली बार नहीं है, कंगन पहले भी कई बार इस तरह के विवादास्पद बयान दे चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं