झारखंड में बीजेपी की सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) ने सोमवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही तय हो गया कि कम से कम तीन सीटों पर आजसू और बीजेपी के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे. रांची में आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने सोमवार शाम प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई पार्टी की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो खुद सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. उनके अलावा रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति, हुसैनाबाद से शिवपूजन मेहता, गोमिया से लंबोदर महतो, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी और चंदनकियारी से उमाकांत रजक को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, सिमरिया से मनोज चंद्रा, चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा तथा सिंदरी से सदानंद महतो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. उल्लेखनीय है कि बीजेपी पहले ही 52 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है. बीजेपी चक्रधरपुर से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सिमरिया से किसुन कुमार दास और सिंदरी से इंद्रजीत महतो को प्रत्याशी के रूप में उतारने की घोषणा कर चुकी है.
झारखंड : भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले BJP नेता सरयू राय 'होल्ड' पर, और उसी केस के आरोपी को टिकट
गौरतलब है कि अब तक सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और आजसू में से किसी ने औपचारिक घोषणा नहीं की है. इस संबंध में पूछे जाने पर आजसू प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को सुदेश महतो संवाददाता सम्मेलन में इन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे और सीट बंटवारे को लेकर बात रखेंगे. भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "सीट बंटवारे की नहीं, सीट जीतने की बात है. आजसू ने यह चुनाव मजबूरी में नहीं मजबूती से लड़ने का निर्णय लिया है."उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है.
इनपुट एजेंसी से भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं