दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी और भड़काऊ टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन में है. इस मामले में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में विनोद शर्मा,दीपक सिंह,दीपक,विनीत क्रांति,प्रीत सिंह शामिल हैं. प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन का निदेशक है. इसी के बैनर तले भारत छोड़ो आंदोलन नाम का कार्यक्रम जंतर-मंतर पर किया गया था. बता दें कि जंतर-मंतर पर अश्विनी उपाध्याय के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अभद्र आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी.
जंतर मंतर पर हुई हेट स्पीच में अभी चार लोग दिल्ली पुलिस के राडार पर हैं. इनमें उत्तम मालिक, विनीत क्रांति, पिंकी भैया और अश्विनी उपाध्याय, जो कि इस प्रदर्शन के आयोजक थे, शामिल हैं. इन सभी की तलाश की जा रही है.
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में एक 'मार्च' में कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे (communal slogans) लगाए गए. कथित तौर पर इस 'मार्च' का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस का कहना है कि उसकी इजाजत के बिना इस मार्च (March) को आयोजित किया गया था. बताया जाता है कि यह मार्च, सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय की ओर से आयोजित किया गया था. वैसे उपाध्याय का कहना है कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है. केवल पांच या छह लोग ही नारे लगा रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसे नारे नहीं लगाए जाने चाहिए थे.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मुस्लिमों को 'राम-राम' कहने को लेकर धमकी दी जा रहे है. दिल्ली के प्रमुख इलाके जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में कुछ सदस्य नारे लगा रहे थे, 'हिंदुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा'. यह स्थान देश की संसद और शीर्ष सरकारी दफ्तरों से कुछ ही किलोमीटर दूर है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था. नफरत भरे भाषणों के लिए 'कुख्यात' पुजारी नरसिंहानंद सरस्वती की मौजूदगी में यह नारे लगाए गए. पुरातन समय से चले आ रहे कानूनों को हटाकर एक समान कानून बनाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं