विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2015

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी गई
अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था (फाइल फोटो)
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने बताया, भारी बारिश के कारण शुक्रवार देर रात उधमपुर जिले के खेड़ी में 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ की यात्रा रोक दी है। अन्य वाहनों को भी राजमार्ग पर आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी और मशीन भूस्खलन को साफ करने के काम में लगे हैं और शाम में राजमार्ग को खोल दिए जाने की संभावना है। राजमार्ग के दोनों ओर अनेक वाहन फंसे हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूस्खलन, जम्मू, अमरनाथ यात्रा, जम्मू-श्रीनगर हाइवे, Landslide, Jammu-Sri Nagar Highway, Amarnath Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com