पाकिस्तान समर्थक कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पोते को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पोते को जम्मू कश्मीर में कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए शनिवार को सरकारी नौकरी से निकाल दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनीस उस इस्लाम, अल्ताफ अहमद शाह का उर्फ अल्ताफ फंटूश का बेटा है और उसे संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत विशेष प्रावधान का इस्तेमाल कर नौकरी से निकाल दिया गया. नीस-उल-इस्लाम को 2016 में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के तहत शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर या एसकेआईसीसी में अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया गया था.
सूत्रों के मुताबिक सरकारी नौकरी मिलने से कुछ महीने पहले अनीस-उल-इस्लाम पाकिस्तान गया था और अपने दादा के कहने पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस या आईएसआई के कर्नल यासिर से मिला था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "यह पता चला है कि सरकार में शीर्ष अधिकारियों की ओर से अनीस को नियुक्त करने का दबाव था और पूरी भर्ती प्रक्रिया में हेरफेर किया गया था."
अनीस-उल-इस्लाम ने कथित तौर पर श्रीनगर और उसके आसपास ड्रोन उड़ाने में कुछ लोगों की मदद की और विरोध प्रदर्शन के फुटेज को पाकिस्तान के आईएसआई के साथ साझा किया.
सूत्र ने कहा, "तकनीकी इनपुट से पता चलता है कि अनीस यूएई और सऊदी अरब में तीन संदिग्धों के संपर्क में है."
एक स्कूल शिक्षक फारूक अहमद बट को भी बर्खास्त कर दिया गया है. उसे 2005 में अनुबंध पर नियुक्त किया गया था और 2010 में नियमित किया गया था. सूत्र ने कहा, "उसका भाई मोहम्मद अमीन बट लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सक्रिय है."
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं