विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

जम्मू-कश्मीर: 5 अगस्त से लेकर अब तक 40 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ, अलर्ट पर घाटी में सुरक्षा बल

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद घाटी में पहले से ही अलर्ट सुरक्षा बल अब और चौकन्नी हो गई है. इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक घाटी में हाल के दिनों में कई पाकिस्तानी आतंकी देखे गए हैं.

  • 5 अगस्त से अब तक 40 आतंकियों ने की घुसपैठ: सूत्र
  • पिछले 40 दिन में अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ
  • घुसपैठ करने वाले आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के
जम्मू कश्मीर:

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद घाटी में पहले से ही अलर्ट सुरक्षा बल अब और चौकन्नी हो गई है. इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक घाटी में हाल के दिनों में कई पाकिस्तानी आतंकी देखे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक पांच अगस्त से लेकर अब तक 40 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं. पिछले 40 दिनों में हुई ये घुसपैठ अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है. इंटेलिजेंस एजेंसियों की मानें तो ये सभी आतंकी जैश ए मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं. 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- पाकिस्तान के साथ अब सिर्फ PoK के मसले पर ही होगी बातचीत

खबर यह भी है कि इन आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बल हैं और वो किसी बड़े हमले की फ़िराक में हैं. पाकिस्तान और आतंकियों को भेजने की फ़िराक़ में लगा हुआ है. इसी वजह से जम्मू-कश्मीर की घाटी में सुरक्षा और चौकस कर दी गई है. बता दें कि इंडियन आर्मी (Indian Army) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के केरन सेक्टर (Keran sector) में पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक दल द्वारा घुसपैठ की नाकाम कोशिश का एक वीडियो शेयर किया था.

भारतीय सेना द्वारा शेयर किए गए तीन अगस्त के इस वीडियो में कम से कम 4 शव देखे जा सकते हैं. पाक सेना ने इनके शव लेने से भी इनकार दिया था, जबकि सेना ने इनके पाक सैनिक होने के सबूत भी पेश किए थे. मारे गए घुसपैठियों में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान की सेना के जवान भी शामिल थे. सेना सूत्रों ने कहा है कि ये पाकिस्तानी घुसपैठिए थे.

कश्मीर मसले पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- PoK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना हमारा अगला एजेंडा

सेना ने पूर्व में कहा था कि पांच से सात पाकिस्तानी घुसपैठिए तब मारे गए थे, जब उसने पाकिस्तानी बैट दल के प्रयास को नाकाम कर दिया था. पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के कर्मी और आतंकी होते हैं.

Video: UNHRC में कश्मीर पर पाक के आरोपों का भारत ने दिया करारा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Pakistani Terrorists, Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com