विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-UP में हाई अलर्ट, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जबरदस्त चेकिंग

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ISIS के संदिग्ध आतंकी अब्दुल यूसुफ ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है.

संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-UP में हाई अलर्ट, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जबरदस्त चेकिंग
दिल्ली -नोएडा बॉर्डर पर भी वाहनों की चेंकिंग की जा रही है
  • ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
  • दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट
  • दिल्ली, UP और उत्तराखंड में छापेमारी
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को IED के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, ‘‘धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.''

ISIS के संदिग्ध आतंकी का नाम अब्दुल यूसुफ बताया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यूसुफ ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है. एनएसजी के लोगों ने जानकारी दी है कि अब्दुल एक अपाचे बाइक पर आया था. बाइक का नंबर यूपी में रजिस्टर्ड है. उसके पास से 2 प्रेशर कुकर में 2 IED और करीब 15 किलो विस्फोटक मिला है. 

ISIS के संदिग्ध आतंकी 'यूसुफ' को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 6 जगहों पर छापेमारी की गई. यूपी के गाजियाबाद में भी छापेमारी की गई. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है. यूपी एटीएस के अधिकारी भी दिल्ली स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंचे थे. एहतियातन दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर जबरदस्त चेकिंग चल रही है. 

VIDEO: ISIS के संदिग्ध आतंकी को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isis, Isis Terrorist Arrest, Delhi Polcie, Delhi, Uttar Pradesh, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com