बलात्कार के आरोप में जेल में बंद कथा वाचक आसाराम बापू का पोस्टर लगा कर शाहजहांपुर जिला कारागार में कंबल बांटने तथा उनका महिमामंडन करने के मामले में जांच शुरू हो गई है. जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. उपमहानिरीक्षक (कारागार) आर. एन. पांडे ने शुक्रवार को बताया कि वह बृहस्पतिवार को जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने करीब सात घंटे तक पूरे मामले की बारीकी से जांच की.
पांडे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राजेश कुमार तथा उप कारागार अधीक्षकों के बयान दर्ज किये. उन्होंने बताया कि कारागार में अभिलेखीय साक्ष्य प्राप्त किए तथा आसाराम बापू के अनुयायियों द्वारा बांटी गई किताबें आज भी साक्ष्य के रूप में ली हैं. उन्होंने बताया कि गेटकीपर और वार्डन समेत दो दर्जन बंदियों से भी एक-एक कर पूछताछ की है. पांडे ने बताया कि वह दो-तीन दिन में जांच पूरी कर जेल महानिदेशक को रिपोर्ट सौंप देंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान HC ने आसाराम बापू को दिन में एक बार जेल के बाहर से खाना मंगाने की इजाज़त दी
गौरतलब है कि आसाराम बापू के अनुयायियों ने 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के जिला कारागार में कैदियों को कंबल तथा आसाराम बापू की ऋषि पत्रिका का वितरण किया था. इस दौरान एक बड़ा पोस्टर लगाकर उस पर आसाराम के चित्र को भी दर्शाया गया था. इस कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के बाद मामले की जांच कारागार उपमहानिरीक्षक को सौंपी गई थी.
Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम :यूपी के धर्मांतरण कानून को लेकर दोहरा रवैया क्यों अपना रही पुलिस और प्रशासन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं