विज्ञापन
This Article is From May 07, 2013

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत गंभीर, परिवार मिलने पहुंचा

जम्मू की जेल में साथी कैदी के हमले में घायल पाकिस्तान के कैदी सनाउल्लाह का परिवार आज भारत पहुंचा है।
चंडीगढ़: जम्मू की जेल में साथी कैदी के हमले में घायल पाकिस्तान के कैदी सनाउल्लाह का परिवार आज भारत पहुंचा है। सनाउल्लाह का हालचाल लेने उनके परिवार के दो और पाकिस्तान के एक अधिकारी भारत आए हैं।

वह वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आए हैं। अब वह पीजीआई चंडीगढ़ जाकर सनाउल्लाह को देखने जा रहे हैं। सनाउल्लाह के परिवार के पास पासपोर्ट नहीं है इसलिए उन्हें अस्थायी पासपोर्ट दिया गया है।

इधर, चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती सनाउल्लाह की हालत ज्यादा बिगड़ गई है। वह अभी भी डीप कोमा में है। सोमवार को उसका हालचाल लेने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सलमान बशीर चंडीगढ़ गए थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सनाउल्लाह, पाकिस्तानी कैदी, सनाउल्लाह की हालत गंभीर, Pakistan, Sanaullah Ranjay, Sanaullah Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com