विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2019

इंडिगो के दिल्‍ली से मुंबई जा रहे विमान को जब बीच रास्‍ते से ही वापस लौटना पड़ा...

इंडिगो ए320 नियो एअरक्राफ्ट का उपयोग करता है और इस विमान में इंजन में कम्पनी की शिकायत लगातार आती रही है.

Also Read in
इंडिगो के दिल्‍ली से मुंबई जा रहे विमान को जब बीच रास्‍ते से ही वापस लौटना पड़ा...
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली:

इंजन नम्बर-2 में अत्यधिक कम्पन के कारण बजट कैरियर इंडिगो (indigo) की दिल्ली-मुम्बई फ्लाइट को 'मिड एअर टर्न बैक' (mid-air turn back) मैनुवर करना पड़ा. उड्डयन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार की है. इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा है कि दिल्ली से मुम्बई के रास्ते में विमान के इंजन से एक पक्षी टकरा गया था. इंडिगो ए320 नियो एअरक्राफ्ट का उपयोग करता है और इस विमान में इंजन में कम्पनी की शिकायत लगातार आती रही है. जानकारों का कहना है कि जनवरी से लेकर अब तक इंडिगो और गोएअर द्वारा ऑपरेट किए जा रहे ए320 नियो विमानों के इंजन में अत्यधिक कम्पन के कम से कम 15 मामले दर्ज किए गए हैं.

इससे पहले दो अप्रैल को भी इंडिगो के एक और ए320 नियो विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण परिचालन सेवाओं से बाहर करना पड़ा था. पुणे से नागपुर के लिए उड़ान भरने के साथ ही विमान में बहुत अधिक कंपन होने लगा था. उस विमान में भी प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा था. इस इंजन वाले विमानों में लगातार तकनीकी गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं. एयरलाइन के प्रवक्ताओं में से एक ने बताया था कि उड़ान पूरी नहीं की जा सकी और पायलट ने सतर्कता बरतते हुए उड़ान वापस ले ली.

VIDEO: हवाई यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, वेब चेक इन अब मुफ्त नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Indigo Delhi-Mumbai Flight, Mid-air Turn Back
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com