विज्ञापन

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले यहां जानिए संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies Playing 11 T20 World Cup 2026 Super-8: भारत और वेस्टइंडीज के इस अहम मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है.

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले यहां जानिए संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम और पिच का हाल
India vs West Indies Playing 11 T20 World Cup 2026 Super-8:

IND vs WI Playing 11-Head to Head Record; T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. सुपर-8 राउंड में भारत की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार के साथ हुई थी. इस हार से टीम के नेट रन रेट पर भी असर पड़ा. हालांकि, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की. भारतीय टीम ने 72 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की.

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया था दम

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा शानदार लय में नजर आए और उन्होंने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जमाया. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूत किया.

गेंदबाजों को रहना होगा सावधान

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए अहम योगदान दिया. लेकिन बीच और आखिरी क ओवर में भारतीय गेंदबाजों को संभल कर और सधी हुई गेंदबाजी करनी होगी खासकर शिवम दुबे को जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बहुत रन लुटाये थे जिसने जीत के अंतर को काम कर दिया था.

वेस्टइंडीज का सुपर-8 सफर 

वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया था, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका से 9 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी. 177 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए कैरेबियाई गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. टॉप ऑर्डर भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहा. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए और रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की.

भारत-वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमे भारत ने 19 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं1 मैच बेनतीजा रहा है.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां अच्छी बाउंस के कारण गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. पहली पारी में औसत स्कोर की बात करें तो वो 161 रन है और वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 139 रन है.

कोलकाता के मौसम का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के इस अहम मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है. रविवार को न्यूनतम तापमान 22°C और अधिकतम तापमान 33°C रहने का अनुमान है जिसकी वजह से मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंडियन टीम संभावित XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज टीम संभावित XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com