विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2017

अब हर ट्रेन में होंगे 'गरीब रथ' जैसे कोच, जानें यात्रियों को क्या-क्या फैसिलिटी मिलेगी

मेल, एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में स्लीपर, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी के एसी कोच होते हैं. भारतीय रेल की प्रतिष्ठित राजधानी, शताब्दी और हमसफर जैसी ट्रेनें फुल एसी होती हैं.

अब हर ट्रेन में होंगे 'गरीब रथ' जैसे कोच, जानें यात्रियों को क्या-क्या फैसिलिटी मिलेगी
भारतीय रेलवे 'इकोनॉमी एसी क्लास' (Economy AC class) शुरू करने की तैयारी में है. तस्वीर: प्रतीकात्मक
  • भारतीय रेलवे ट्रेनों में एक नया क्लास शुरू करने की तैयारी में
  • इस क्लास का किराया स्लीपर से ज्यादा और एसी3 से कम होगा
  • इस कोच में एसी का आनंद ले पाएंगे रेलयात्री
नई दिल्ली: अब तक भारत में रेल यात्री सबसे कम खर्च में गरीब रथ ट्रेनों में ही एसी का आनंद ले पाते हैं, लेकिन अब इससे मिलती जुलती सुविधाओं वाले कोच लगभग सभी एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में लगाए जा सकते हैं. यानी यात्रियों को कम खर्चे में एसी कोच में यात्रा करने के लिए गरीब रथ पर निर्भर नहीं रहना होगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाल से कहा है कि जल्द ही ट्रेनों में 'इकोनॉमी एसी क्लास' (Economy AC class) सेवा शुरू की जाएगी. इस कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को एसी3 कोच से भी कम किराया देना पड़ेगा. फिलहाल मेल, एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में स्लीपर, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी के एसी कोच होते हैं. भारतीय रेल की प्रतिष्ठित राजधानी, शताब्दी और हमसफर जैसी ट्रेनें फुल एसी होती हैं.

ये होंगी इकोनॉमी एसी क्लास की 5 खूबियां

1. 'इकोनॉमी एसी क्लास' में पैसेंजर्स को कंबल की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उसका टेंपरेचर 24-25 डिग्री सेल्सियस होगा. 
2. इकोनॉमी एसी क्लास के कोचों में ऑटोमेटिक दरवाजे भी होंगे। हालांकि इस फीचर को दूसरे एसी कोचों में भी शुरू करने की योजना है.
3. 'इकोनॉमी एसी क्लास' कैटरिंग की सुविधा सामान्य ट्रेनों की तरह ही उपलब्ध होंगे, हालांकि सीट चौड़ाई की लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है.

रेलवे के अधिकारी हवाले से बताया जा रहा है कि इस सेवा को शुरुआत में कुछ रूटों पर शुरू किया जाएगा. इसके फायदे मिलने पर इसका विस्तार किया जाएगा. मालूम हो यूपीए फर्स्ट के कार्यकाल में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने गरीब रथ ट्रेनें शुरू की थीं. इसका किराया सामान्य एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के एसी3 कोच से काफी कम है. हालांकि गरीब रथ में सीट की चौड़ाई थोड़ी कम होती है और इसमें कंबल, तकिया और बेडसीट के लिए अलग से किराया देना होता है.
लेखक के बारे में
img
अभिषेक कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Economy AC Class, Economy AC Class In Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com