अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरीके से प्रभावित भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. भारत की अर्थव्यवस्था में सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर सुधार हुआ. विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में गिरावट केवल 7.5 प्रतिशत रही. साथ ही बेहतर उपभोक्ता मांग से इसमें आगे और सुधार की उम्मीद है.
इससे पहले, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी. आईएमएफ के मुख्य प्रवक्ता गेरी राइस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वास्तव में भारत महामारी से बुरी तरीके से प्रभावित हुआ लेकिन धीरे-धीरे संकट से उबर रहा है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के आकलन से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजकोषीय, मौद्रिक और वित्तीय क्षेत्र के लिये किये गये उपायों से कंपनियों, कृषि और वंचित परिवार समेत अर्थव्यवस्था को जरूरी सहायता मिली.
राइस ने कहा, ‘‘वृद्धि को आगे और समर्थन देने के लिये, हमें भरोसा है कि भारतीय प्राधिकरण मौजूदा समर्थनकारी उपायों का क्रियान्वयन सुचारू रूप से करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसका दायरा बढ़ाने पर भी गौर करेंगे.'
इससे पहले, आईएमएफ की मंत्री स्तरीय समिति अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय समिति (आईएमएफसी) को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कई महत्वपूर्ण आंकड़ों (पीएमआई, बिजली खपत, माल ढुलाई आदि) से अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से (वी आकार में) सुधार का पता चलता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं