भारत को फ्रांस से अब तक 11 राफेल लड़ाकू विमान मिल चुके हैं. मार्च 2021 तक 17 ऐसे और फाइटर जेट फ्रांस से भारत आ जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में सोमवार को एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.
राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल 2022 तक यानी एक साल दो माह में भारत को पूरे राफेल मिल जाएंगे. भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया था. रक्षा मंत्री ने कहा कि फ्रांस से राफेल को भारत के सुपुर्द किए जाने के बाद उन्हें वायु सेना में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम किया गया था.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
रक्षा मंत्री ने कहा कि विमान सौदे को लेकर द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी, जिसमें फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां के रक्षा मंत्री ने और भारतीय पक्ष का नेतृत्व उन्होंने किया था. राजनाथ ने सदन को बताया कि 101 सामग्रियां चिह्नित की गई हैं, जिन्हें दूसरे देशों से आयात न करने और स्वदेश में ही इनका निर्माण करने का फैसला किया गया है. रक्षा मंत्री के अनुसार, सरकार रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण पर पूरा जोर दे रही है.
गौरतलब है कि लद्दाख सीमा पर चीन से तनाव के बीच राफेल लड़ाकू विमान के भारतीय वायुसेना में शामिल होने को बड़ी जीत माना जा रहा है. राफेल जैसा कोई विमान चीन या पाकिस्तान के पास नहीं है. दुर्गम इलाकों में ऑपरेशन के लिए राफेल को बेजोड़ माना जाता है. पिछले साल पहला राफेल भारत आया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं