विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2020

भारत-चीन सैन्य झड़प : केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बोले- चीन से निपटने के लिए सेना को दी गई पूरी छूट

रेड्डी ने कहा, "स्थानीय हालात को देखते हुए सरकार ने भारतीय सेना को इसकी पूरी छूट दे दी है कि वह भारत की सीमाओं और अपने सैनिकों की रक्षा करते हुए जैसे चाहे चीनी सेना से निपटे." 

भारत-चीन सैन्य झड़प : केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बोले- चीन से निपटने के लिए सेना को दी गई पूरी छूट
चीनी सामानों का खुद से बहिष्कार करें लोग (फाइल फोटो)
सूर्यपेट:

चीनी सेना के साथ झड़प के बाद पूरे देश में चीन के खिलाफ रोष है. इस झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान गई है जबकि चीन को भी खासा जानी नुकसान होने की खबरें हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि सरकार ने चीन से निपटने के लिए सेना को पूरी आजादी दी है. उन्होंने यह बात गालवान घाटी में देश के लिए जान गंवाने वाले कर्नल संतोष बाबू को श्रद्धांजलि देने के दौरान कही. उन्होंने कर्नल के परिवार से मुलाकात भी की. 

रेड्डी ने कहा, "स्थानीय हालात को देखते हुए सरकार ने भारतीय सेना को इसकी पूरी छूट दे दी है कि वह भारत की सीमाओं और अपने जवानों की रक्षा करते हुए जैसे चाहे चीनी सेना से निपटे." 

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, "देश में चीन के खिलाफ गहरी भावनाएं हैं. लोग प्रदर्शन करके चीन के खिलाफ अपने रुख का इज़हार कर रहे हैं. जहां तक संभव हो सके अपनी मर्जी से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की जरुरत है. देश की जनता यही चाहती है." 

इससे पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कर्नल संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये, एक आवासीय भूखंड और उनकी पत्नी को ग्रुप-वन की सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, राज्य सरकार ने गालवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए जान कुर्बान करने वाले 19 अन्य जवानों को भी 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. 

वीडियो: गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवानों की गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India China Face Off, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com