कोरोना महामारी (Coronavirus) का तगड़ा प्रकोप झेलने के बाद दिल्ली (Delhi) की अरविंद केजरीवाल सरकार सतर्क हो गई है. कोरोना की अनुमानित तीसरी लहर (Corona third wave) पर काबू पाने के लिए दिल्ली में अभी से तैयारियां जोरों पर हैं. कोरोना की मौजूदा लहर में दिल्ली को ऑक्सीजन के भारी संकट (Delhi Oxygen Crisis) से जूझना पड़ा था. इसे देखते हुए दिल्ली में ऑक्सीजन टैंक व प्लांट को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
बच्चों को रेमडेसिविर की ज़रूरत नहीं, छोटे बच्चों को न लगाएं मास्क, पढ़ें ज़रूरी गाइडलाइन्स
इन तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इस क्रम में दिल्ली में 57 टन का ऑक्सीजन टैंक तैयार किया गया है. डीडीयू अस्पताल और बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में ये टैंक लगाए गए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी बनाए जा रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एक-दो दिन में 19 प्लांट का उद्घाटन करेगी. दिल्ली में अभी ऑक्सीजन जनरेशन और ऑक्सीजन स्टोरेज की कैपेसिटी जनरेट की जा रही है. हम और टैंकर्स भी लेकर आ रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा कि मेरा अपना यह मानना है कि इस वक्त वैक्सीन की परेशानी बहुत ज्यादा है. वैक्सीन की उपलब्धता की सबसे बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा कि यह अच्छी चीज है कि 21 जून के बाद केंद्र मुफ्त में वैक्सीन देगी, हालांकि यह उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दबाव में किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं