केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से मिल रहे समर्थन के बारे में पूछे जाने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने अपने ही अंदाज में कहा, ‘‘ मुझे क्या पता, करा होगा, मैं क्यों उन्हें जानू.''पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले टिकैत ने हालांकि, रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग सहित अंतरराष्ट्रीय कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आंदोलन को समर्थन देने का स्वागत किया लेकिन साथ ही कहा कि वह उन्हें नहीं जानते. दिल्ली में गणतंत्र दिवस को हुई हिंसा के बाद कमजोर पड़े किसान आंदोलन को फिर से ताकत देने का श्रेय प्राप्त टिकैत ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा गाजीपुर बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत में समर्थन करने वाले विदेशी हस्तियों के प्रति अनभिज्ञता जताई.
उन्होंने कहा, ‘‘ कौन हैं ये विदेशी कलाकार?'' जब टिकैत को बताया गया कि अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, वयस्क फिल्मों की कलाकार मिया खलीफा, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थमबर्ग ने समर्थन किया है तो सिसौली में जन्में किसान नेता ने कहा, ‘‘ मुझे क्या पता, करा होगा, मैं क्या जानू उन्हें!'' उन्होंने कहा, ‘‘ कोई विदेशी अगर समर्थन कर रहा है तो क्या दिक्कत है, कुछ ले-दे थोड़ी न रहा है.'' गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों से मिलने की असफल कोशिश करने वाले 15 संसद सदस्यों के बारे में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सांसद अवरोधक के दूसरी ओर जमीन पर बैठे क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. उन्होंने कहा, ‘‘ बैरिकेडिंग लगा रखी है इैन्घै. उन्हें आणा था, वे वहीं बैठ जाते. वे उन्घै बैठ जाते, हम इैन्घै बैठे थे .'' टिकैत ने बताया कि उन्होंने गाजीपुर मिलने आने की कोशिश करने वाले 15 सांसदों में से किसी से बात नहीं की, उन्हें प्रदर्शनकारियों से बात नहीं करने दी गई.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं