Chandigarh News: हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के 11 अप्रैल को चक्का जाम (SKM Road Blockade) करने के ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किसान संगठनों ने प्रदेश की सड़कों को ब्लॉक करने की घोषणा की है. इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रवार शाम एक हाई लेवल बैठक (DGP Ajay Singhal High Level Meeting) करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
हाईवे और टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल
DGP अजय सिंघल ने बैठक में साफ किया कि प्रदर्शन के समय असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी संवेदनशील स्थानों, विशेष रूप से हाईवे और टोल प्लाजा पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे. पुलिस का मुख्य लक्ष्य यह है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न हो और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
🚨 11 अप्रैल को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क
— Haryana Police (@police_haryana) April 10, 2026
डीजीपी अजय सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, मंडियों में सुचारू आवागमन और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
👉 लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से…
ट्रैफिक के लिए बना डायवर्जन प्लान
चक्का जाम से आम जनता को होने वाली परेशानी कम करने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है. डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार रखें ताकि लोगों को आवाजाही में ज्यादा असुविधा न हो. पुलिस को निर्देश मिले हैं कि प्रदर्शन वाली जगहों पर पहले से पुख्ता इंतजाम रहें और यह सुनिश्चित हो कि ट्रैफिक पूरी तरह बाधित न हो. इसके साथ ही मंडियों के गेट पर भी निगरानी रखने को कहा गया है ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही सुचारू बनी रहे.
क्यों सड़कों पर हैं किसान?
किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि फसल खरीद में पोर्टल रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य नई शर्तों से किसानों को काफी समस्याएं हो रही हैं, जिसके विरोध में आज 4 घंटे का रोड ब्लॉक रहेगा. दूसरी ओर, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह ने अधिकारियों को किसानों से संवाद बनाए रखने को कहा है ताकि बातचीत से समाधान निकले. पुलिस महानिदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी उकसावे का शिकार न हों. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें:- रामपाल को 11 साल बाद जमानत, जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने किया स्वागत; देशद्रोह से जुड़ा है मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं