भारतीय वायुसेना (IAF) के 'अपाचे' हेलीकॉप्टर (Apache Helicopter) को शुक्रवार को पंजाब के इंदौरा के पश्चिम में इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करने पड़ी. दरअसल हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, इसके कारण पायलट को इसे खेत में उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी. करीब एक घंटे तक की उड़ान के बाद पायलट को इस हेलीकॉप्टर में क्रिटिकल फेलियर के बारे में पता लगा. इसी वजह से 'अपाचे' हेलीकॉप्टर पंजाब के इंदौरा में सैफ लैंडिंग कराई गई.
जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी लैंडिंग में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. क्रू मेंबर भी सुरक्षित है. गौरतलब है कि अमेरिका की बोइंग कंपनी से खरीदे गए अपाचे हेलीकॉप्टर को पिछले साल सितंबर में ही वायुसेना में शामिल किया गया था. अमेरिका से 22 अपाचे हेलीकॉप्टर 4168 करोड़ रुपये खरीदने का सौदा हुआ था जिसमें से पिछले साल सितंबर माह में आठ हेलीकॉप्टर की डिलीवरी हुई थी. वैसे, अब शेष हेलीकॉप्टर भी वायुसेना में शामिल हो चुके है.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
अपाचे हेलीकॉप्टर को बेहतरीन हेलीकॉप्टर माना जाता है. करीब 280 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भरने वाला यह हेलीकॉप्टर अपनी डिजाइन की वजह से रडार पर आसानी से पकड़ में नहीं आता है. करीब पौने तीन घंटे तक उड़ान भरने वाला ये अटैक हेलीकॉप्टर दुश्मन पर अचूक निशाना साधता है और इससे दुश्मन के ट्रेनिंग कैंप से टैंक तक तबाह किये जा सकते हैं. अपाचे को दुनिया के सबसे खतरनाक अटैक हेलीकॉप्टर माना जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं