विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2022

हैदराबाद में रेव पार्टी का भंडाफोड़, एक्टर की बेटी और बिग बॉस विजेता समेत 142 हिरासत में

वीआईपी, अभिनेताओं और राजनेताओं के बच्चों सहित करीब 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है, जब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अपना अभियान तेज कर रखा है.
हैदराबाद:

हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने बंजारा हिल्स के एक पांच सितारा होटल के एक पब में रविवार तड़के एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया. इसमें वीआईपी, अभिनेताओं और राजनेताओं के बच्चों सहित करीब 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें कोकीन और चरस जैसे प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए हैं. हिरासत में लिए गए लोगों में अभिनेता नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला भी शामिल हैं, जो मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं. नागा बाबू ने बाद में एक वीडियो जारी कर कहा, कि उनकी बेटी का ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है.

गायक और बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सीजन के विजेता राहुल सिप्लीगंज भी हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल है. उन्होंने 12 फरवरी को जब हैदराबाद पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू किया था, तब उन्होंने थीम सॉन्ग गाया था.

पार्टी में अन्य लोगों में आंध्र प्रदेश के एक शीर्ष पुलिसकर्मी की बेटी और राज्य के एक तेलुगु देशम सांसद का बेटा भी शामिल है. तेलंगाना के कांग्रेस नेता अंजन कुमार यादव ने कहा कि उनका बेटा जन्मदिन की पार्टी में गया था और हर की तरह जानकारी गलत फैलाई जा रही थी. उन्होंने कहा कि शहर के सभी पब बंद होने चाहिए.

ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, फिल्मों से जुड़ीं 6 लड़कियों समेत 22 लोग हिरासत में

बंजारा हिल्स के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शिव चंद्रा को हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया. उनकी जगह टास्क फोर्स के के. नागेश्वर राव को जिम्मेदारी दी गई है. 

होटल का पब की मालकिन कथित तौर पर खम्मम जिले के एक पूर्व सांसद की बेटी का है, यह लोकप्रिय पब है.

Radisson Blu होटल में यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है, जब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अपना अभियान तेज कर रखा है. इसके लिए Hyderabad-Narcotics Enforcement Wing का गठन किया गया है.
 

लेखक के बारे में
img
उमा सुधीर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rave Party, Hyderabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com