यह ख़बर 03 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हफ्फिंगटन पोस्ट ने सोनिया गांधी का नाम रईस सत्ताधारियों से हटाया, खेद व्यक्त किया

सोनिया गांधी का फाइल फोटो

नई दिल्ली:

भारत में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी को दुनिया के 20 रईसों नेताओं की सूची में 12 पायदान पर रखने वाली हफ्फिंगटन पोस्ट ने सुधार करते हुए सोनिया गांधी का नाम सूची से हटा दिया है। पोस्ट ने सोमवार को एक सूची जारी कर यह दावा किया था।

इस संबंध में पोस्ट के संपादक ने एक टिप्पणी में कहा कि सोनिया गांधी का नाम एक तीसरी वेबसाइट में दिए ब्योरे से लिया गया था जिस पर तमाम प्रश्न उठ रहे हैं। यही वजह है कि सोनिया गांधी का नाम वहां से हटा दिया गया है और जो भी प्रश्न उठे उसके लिए खेद व्यक्त किया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार की पोस्ट में पोस्ट ने सोनिया गांधी (66) के पास करीब दो बिलियन डॉलर की संपत्ति की बात कही थी। पोस्ट ने यह भी नहीं बताया कि किस आधार पर दुनिया के तमाम सत्ताधारी नेताओं के संपत्तियों का आकलन किया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि सोमवार को इस संबंध में खबर आने के बाद सोनिया गांधी का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था। इस खबर का केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पुरजोर खंडन भी किया था।