विज्ञापन
This Article is From May 10, 2016

आशा है अब पीएम मोदी सरकारें गिराना बंद कर देंगे : उत्तराखंड पर अरविंद केजरीवाल

आशा है अब पीएम मोदी सरकारें गिराना बंद कर देंगे : उत्तराखंड पर अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कांग्रेस पार्टी की जीत के संकेत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को निशाना साधा है। केजरीवाल ने अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा में विश्वास मत जीतने की खबरें आने के बाद प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, उत्तराखंड विधानसभा के शक्ति परीक्षण का परिणाम मोदी सरकार के लिए एक बड़ा धक्का है। आशा है अब वह सरकारें गिराना बंद कर देंगे। 27 मार्च से राष्ट्रपति शासन
उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को केंद्र सरकार ने कुशासन का हवाला देते हुए बर्खास्त कर दिया था। वहां गत 27 मार्च से ही राष्ट्रपति शासन लागू है। विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे से अपराह्न् एक बजे तक के लिए राष्ट्रपति शासन हटाया गया था।

9 बागी विधायक नहीं कर पाए वोट
72 विधायकों वाली उत्तराखंड विधानसभा के नौ बागी कांग्रेसी विधायकों के शक्ति परीक्षण में भाग लेने पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इस तरह सदन की क्षमता 62 सदस्यों वाली होकर रह गई है। इसमें एक मनोनीत सदस्य भी शामिल है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष इसमें शामिल नहीं हैं।  कांग्रेस के 27 सदस्य हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 28 हैं। छह विधायक प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा के हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, बेअदबी मामले में चलेगा केस
आशा है अब पीएम मोदी सरकारें गिराना बंद कर देंगे : उत्तराखंड पर अरविंद केजरीवाल
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Next Article
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com