विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2011

हिमाचल के बिलासपुर में बस दुर्घटना, 22 मरे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस बिलासपुर से बांदला जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक बस में करीब 60 यात्री सवार थे। घायलों की हालत देखते हुए कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये बस ओवरलोड होने की वजह से अपना संतुलन खो बैठी और खाई में जा गिरी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिमाचल, बस, दुर्घटना, 22 लोग मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com